इस्लामिक स्टेट के आतंकवादी अबू बकर अल बगदादी की मौत के बाद कई हैरानी में डालने वाली जानकारियां सामने आई हैं। जिस सुरंग में बगदादी को मौत के घाट उतारा गया, उससे कुछ ही दूरी पर बगदादी का एक कैंपनुमा ठिकाना मिला है। इस ठिकाने की तलाशी में बगदादी के इस्तेमाल के ढेरों सामान बरामद किए गए हैं। उम्मीद की जा रही है कि बहुत जल्द इसका पूरा ब्यौरा अमेरिकी सेना जारी करेगी। अमेरिकी मीडिया में आ रही खबरों के मुताबिक बगदादी के निजी सामान में अश्लील वीडियो सीडी और यौन शक्तिवर्धक गोलियां भी मिली हैं। जो दवाएं पाई गई हैं उनमें कुछ प्रिस्क्रिप्शन ड्रग्स यानी ऐसी दवाएं जिन्हें डॉक्टर ही देते हैं भी पाई गई हैं। फिलहाल फोरेंसिक टीम की मदद से इस सारे सामान की बारीकी से जांच की जा रही है। बगदादी के पास इन अश्लील सामग्रियों का पाया जाना अपने आपमें हैरान करने वाला है क्योंकि जिस इस्लामिक स्टेट के सपने वो दुनिया भर के मुसलमानों को दिखाया करता था उसमें ये सब कुछ हराम है। बगदादी ने खुद को खलीफा यानी मुसलमानों का सर्वमान्य धार्मिक नेता घोषित कर रखा था। यह भी पढ़ें: लव जिहाद के बगदादी एंगल का ऐसे हुआ भंडाफोड़
बेहद अय्याश था बगदादी!
वैसे यह बात समय-समय पर सामने आती रही है कि बगदादी निजी जीवन में बेहद अय्याश किस्म का व्यक्ति था। इस्लाम की पढ़ाई के दौरान उस पर 6 साल की एक बच्ची से बलात्कार का भी आरोप लगा था। इराक में जब उसने खुद को खलीफा घोषित किया था, उसके बाद भी उसकी ये हरकतें जारी रहीं। यूं तो बगदादी की 2 पत्नियां थीं, लेकिन कई महिलाओं और पुरुषों के साथ भी उसके अवैध रिश्तों की बात सामने आ चुकी है। 2014 में बगदादी के चंगुल से छूटकर आए एक सीरियाई सामाजिक कार्यकर्ता ने आरोप लगाया था कि उसका यौन शोषण खुद बगदादी ने किया था। बगदादी के सबसे बर्बर और चर्चित बलात्कारों में अमेरिकी नागरिक कायला म्यूलर के साथ हुई घटना को माना जाता है। बताते हैं कि 26 साल की कायला म्यूलर की मौत ही बगदादी के बलात्कार का शिकार होने के बाद हुई थी। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक बगदादी ने म्यूलर के साथ जबरन निकाह कर लिया और उसके साथ बार-बार रेप किया करता था। यह भी पढ़ें: इस्लामी आतंक का चेहरा बन चुकी है ये लड़की
बगदादी की पत्नियां थीं परेशान
इस्लामिक स्टेट के आतंकी बगदादी की 2 पत्नियां थीं। लेकिन उसने कई शादियां कीं। बगदादी की तलाकशुदा बीवी सागा अल डुलमैमी उसके चंगुल से भागने में कामयाब रही थी। 2015 में उसने लेबनान की जेल से रिहाई के बाद मीडिया को इंटरव्यू दिया था। सागा अल डुलमैमी ने बगदादी की आदतों का जो ब्यौरा दुनिया को बताया था वो इस्लामिक स्टेट के उसके नियमों के एकदम उलट था। उसके मुताबिक “बगदादी भले ही दुनिया को कुरान और इस्लाम के रास्ते पर चलने की सीख देता रहा हो, लेकिन निजी जिंदगी में वो एक घटिया इंसान था। उसके ढेरों महिलाओं के साथ अवैध रिश्ते थे। जिन महिलाओं का वो यौन शोषण करता था उन्हें फिर अपने करीबी कमांडरों के लिए छोड़ देता था।” आतंकवाद में कदम रखने के बाद बगदादी ने अपनी जो सेना बनाई, उसमें शामिल होने के लिए दुनिया भर के मुसलमानों को आमंत्रित किया था। उसकी अपील पर आने वालों में कई महिलाएं भी थीं। इनमें से कई महिलाएं बगदादी की हवस का शिकार बनीं। इन महिलाओं को आज दुनिया भर में ‘Jihadi Bride’ या आतंक की दुल्हनों के नाम से जाना जाता है। यहां पढ़ें: क्या भारत में घुसने की फिराक में ‘आतंक की दुल्हनें’