ये तस्वीर राजस्थान के राजसमंद की है जहां पानी की तलाश में एक तेंदुआ गांव में घुस आया। एक घर के बाहर रखे बर्तन में उसे थोड़ा पानी दिखा तो उसने अंदर अपना मुंह डाल दिया। लेकिन गर्दन अंदर ही फंस गई। इसके बाद तेंदुआ काफी देर तक गांव में ऐसे ही घूमता और छटपटाता रहा। लोग भी उसकी कोई मदद नहीं कर पा रहे थे। आखिरकार वन विभाग को जानकारी दी गई, जिसके बाद तेंदुए को बेहोशी का इंजेक्शन लगाकर घड़ा बाहर निकाला गया। तेंदुए को वापस जंगलों में छोड़ दिया गया है।
देखिए वीडियो
Caught on cam: Leopard gets his head stuck while trying to drink water from a utensil in Rajsamand, Rajasthan. pic.twitter.com/6aAcezAGvm
— ANI (@ANI_news) September 30, 2015