हम सभी आजकल खरीदारी के लिए शॉपिंग मॉल्स में जाते रहते हैं। अक्सर बच्चे एस्केलेटर और लिफ्ट पर शरारतें करने लगते हैं, जो बेहद खतरनाक हो सकता है। रूस में हुआ है ऐसा ही एक हादसा, जिसे देखकर आप दहल उठेंगे। नॉर्थ सेंट्रल रूस के एक शॉपिंग मॉल के सीसीटीवी कैमरे में इस हादसे की तस्वीरें कैद हुई हैं। पांच साल की एक बच्ची मॉल में एस्केलेटर की पट्टी पर खेल रही है। बच्ची के साथ मौजूद उसकी आंटी वहीं पर फोन पर बात कर रही थीं। पहले यह वीडियो देखिए:
खेलते-खेलते अचानक बच्ची बेल्ट की लपेट में आ गई और ऊपर की तरफ खिंचने लगी। दौड़कर उसकी आंटी ने एक हाथ से पकड़ने की कोशिश की, लेकिन हाथ छूट गया और बच्ची दो फ्लोर नीचे जाकर गिरी। लेकिन भगवान का शुक्र रहा कि लिनारा नाम की यह बच्ची बाल-बाल बच गई। वो अभी अस्पताल में भर्ती है। उसके शरीर पर कई चोटें आई हैं, लेकिन वो खतरे से बाहर है।
comments
Tags: Viral Video, न्यूज़लूज़